प्रेगनेंसी में पैरों की सूजन को कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 17:05

गर्भावस्था के दौरान पैरों की सूजन से छुटकारा कैसे पाएं?

जननी डेस्क. पैरों में सूजन गर्भावस्था में होने वाली एक सामान्य समस्या है। कभी-कभी यह इतनी विकट हो जाती है कि आपको चलने-फिरने में भी बहुत परेशानी होने लगती है। एड़ियों या पैरों में होने वाली यह सूजन आपको 22 सप्ताह से 27 सप्ताह के बीच प्रभावित कर सकती है और प्रायः डिलीवरी के समय तक रह सकती है। ख़ुशी के इन दिनों में, आप चाहेंगी कि आपको कम से कम तकलीफ हो।


गर्भावस्था में पैरों की सूजन के लिए क्या उपाय करें?



थोड़ी-सी सावधानी और जानकारी से आप बड़ी ही आसानी से इस समस्या को कम कर सकती हैं।

ज्यादा लम्बे समय तक खड़े होने या बैठने से बचें
हर एक घंटे में कम से कम पांच मिनट टहलें
बैठते समय अपने पैरों को ऊपर उठा कर रखें
सोते समय अपने बाएं तरफ करवट रहें
रोज़ाना थोड़ा समय जरूर टहलें, क्योंकि यह रक्त प्रवाह को ठीक करने में मदद करता है
तंग मोज़े ना पहनें
ऊंची हील की चप्पल या जूते ना पहनें
खूब पानी पीयें और तरल पदार्थ लें
नमक का सेवन कम मात्रा में करें
पोटैशियम से समृद्ध खाने का सेवन करें
कैफीन का सेवन कम करें
एक टब में गर्म पानी भरकर उसमें सेंधा नमक (एक बाल्टी में आधा किलो) मिलाएं और 15 मिनट के लिए उसमें पैर डालकर बैठें
अर्निका ऑयल से अपने पैरों की मालिश करें
आरामदायक और खुले जूते पहनें
कम्प्रेशन मोज़े पहनें
हर्बल चाय का सेवन करें



डॉक्टर के पास कब जायें?

पैरों में होने वाली यह सूजन ज्यादातर मामलों में चिंता का विषय नहीं होती। जननम की सलाह है कि निम्म समस्या होने पर आपको तुरंत ही अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए...

आप अपने चेहरे और हाथों पर भी सूजन महसूस करें
सूजन के साथ हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या होने पर भी

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info